Friday, June 20, 2025
 
BREAKING NEWS
खन्ना में बुलडोजर एक्शन, गैर कानूनी निर्माण ढहाया गया, भुक्की, अफीम तस्करी करता थाਸਵਿਸ ਬੈਂਕਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤੀਆਂ ਦਾ ਪੈਸਾ ਤਿੰਨ ਗੁਣਾ ਵਧਿਆ, ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਕੀ ਹਾਲਤ ਹੈ? ਇਹ 2 ਦੇਸ਼ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਹਨਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (19 ਜੂਨ 2025)25 वर्षीय युवक ने गांव के समशानघाट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीਆਓ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸੀਏ ਕੱਚੇ ਅੰਬ ਦਾ ਅੰਬ ਪੰਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਵਿਧੀ राणा नायडू सीज़न 2 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं तनुज विरवानीगोवा में शोथीम प्राइड ऑफ इंडिया और प्राइड ऑफ गोवा अवार्ड का आयोजनਆਓ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸੀਏ ਕੱਚੇ ਅੰਬ ਦੀ ਖੱਟੀ ਮਿੱਠੀ ਚਟਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਤਰੀਕਾ Prominent Personalities Attend Antim Ardas of Gurdas Mann's brother Gurpanth Maan in Chandigarhਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (12 ਜੂਨ 2025)

ਪੰਜਾਬ

खन्ना में बुलडोजर एक्शन, गैर कानूनी निर्माण ढहाया गया, भुक्की, अफीम तस्करी करता था

June 20, 2025 01:49 PM

खन्ना में बुलडोजर एक्शन, गैर कानूनी निर्माण ढहाया गया, भुक्की, अफीम तस्करी करता था



खन्ना के मलौद में नशा तस्करी के आरोपित अमरीक सिंह के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. ज्योति यादव की अगुवाई में की गई, जिसमें पुलिस व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर गैर कानूनी निर्माण को जमींदोज कर दिया।

एसपी (हेडक्वार्टर) तेजबीर सिंह हुंदल ने बताया कि अमरीक सिंह पर नशा तस्करी के तीन केस दर्ज हैं। वह अफीम और भुक्की की तस्करी करता था। कुछ दिन पहले ही वह एक मामले में जमानत पर बाहर आया है। जांच में सामने आया कि अमरीक सिंह ने नगर पंचायत मलौद की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर रखा था। कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन आरोपी परिवार ने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद नगर पंचायत ने पुलिस से सहयोग मांगा। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने नगर पंचायत को फोर्स मुहैया करवाई और शुक्रवार को निर्माण को ढहा दिया गया।

एसपी हुंदल ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब पुलिस French से नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी हेमंत मल्होत्रा, एसएचओ सतनाम सिंह और नगर पंचायत अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने क्षेत्रवासियों को भी भरोसा दिलाया कि नशा बेचने वालों और उनके संरक्षकों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Have something to say? Post your comment

 

ਹੋਰ ਪੰਜਾਬ ਖ਼ਬਰਾਂ

 
 
 
 
Subscribe