Wednesday, June 18, 2025
 
BREAKING NEWS
25 वर्षीय युवक ने गांव के समशानघाट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीਆਓ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸੀਏ ਕੱਚੇ ਅੰਬ ਦਾ ਅੰਬ ਪੰਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਵਿਧੀ राणा नायडू सीज़न 2 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं तनुज विरवानीगोवा में शोथीम प्राइड ऑफ इंडिया और प्राइड ऑफ गोवा अवार्ड का आयोजनਆਓ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸੀਏ ਕੱਚੇ ਅੰਬ ਦੀ ਖੱਟੀ ਮਿੱਠੀ ਚਟਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਤਰੀਕਾ Prominent Personalities Attend Antim Ardas of Gurdas Mann's brother Gurpanth Maan in Chandigarhਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (12 ਜੂਨ 2025)पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में मिनी जंगल लगाने मुख्य हाइवे पर पौधारोपण का काम पुरजोरों पर BBC ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੀ ਡਾਕੂਮੈਂਟਰੀ, ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਭੇਜਿਆ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨੋਟਿਸਸਰਕਾਰ ਦਾ ਹੁਕਮ : ਹੁਣ ਏਅਰਕੰਡੀਸ਼ਨਰ AC 20 ਤੋਂ 28 ਡਿਗਰੀ ਤਾਪਮਾਨ ਦੀ ਰੇਂਜ ਵਾਲੇ ਹੋਣਗੇ :

ਪੰਜਾਬ

25 वर्षीय युवक ने गांव के समशानघाट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

June 18, 2025 06:08 AM
25 वर्षीय युवक ने गांव के समशानघाट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
 
बरनाला जिले के उगोके गांव की घटना
 
मृतक की पहचान जगसीर सिंह सीरा के रूप में हुई है, जो बकरियां चराने का काम करता था
 
मृतक कर्ज और घर की गरीबी से परेशान था
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर बरनाला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया
 
मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की गई
 
 
 
इस मौके पर मृतक के गांववासी ने बताया कि मृतक युवक का नाम जगसीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह था, जो बरनाला जिले के उगोके गांव का रहने वाला था। मृतक की उम्र 25 साल थी। मृतक युवक के पास बकरियां थीं और उस पर कुछ कर्ज भी था। वह अपने कर्ज से परेशान था और इसी परेशानी के चलते आज उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में दो भाई और उसकी मां है, जबकि उसका पिता मानसिक परेशानी के चलते घर से चला गया था।
 
 
 इस अवसर पर जानकारी देते हुए शैहणा थाने के एसएचओ गुरमिंदर सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे उन्हें गांव उगोके से सूचना मिली कि एक युवक ने गांव के श्मशानघाट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ले आई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र जगसीर सिंह सीरा के रूप में हुई है। यह युवक परिवार की गरीबी के कारण काफी समय से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। मृतक की मां ने भी परिवार की गरीबी के कारण परेशान होने के बारे में पुलिस में बयान दर्ज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
 

Have something to say? Post your comment

 

ਹੋਰ ਪੰਜਾਬ ਖ਼ਬਰਾਂ

 
 
 
 
Subscribe