Thursday, March 19, 2026
BREAKING NEWS
ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (19 ਮਾਰਚ 2026)ਬੇਰੂਤ 'ਚ ਕਿਆਮਤ ਦਾ ਮੰਜ਼ਰ: ਇਜ਼ਰਾਈਲੀ ਮਿਜ਼ਾਈਲ ਨੇ ਮਿੰਟਾਂ 'ਚ ਜ਼ਮੀਨਦੋਜ਼ ਕੀਤੀ ਬਹੁ-ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਇਮਾਰਤ, 6 ਮੌਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੇਬਨਾਨ 'ਚ ਦਹਿਸ਼ਤਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਲਈ ਵੱਡੀ ਸੌਗਾਤ: 11 ਨਵੇਂ 'ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ' ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ, 4 ਕਰੋੜ ਦੇ ਫੰਡ ਜਾਰੀEPFO ਪੈਨਸ਼ਨ ਅਤੇ PF ਕਲੇਮ ਰੱਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਕਿਵੇਂ ਬਚੀਏ? ਅਪਲਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਰੂਰੀ ਗੱਲਾਂ ਦਾ ਰੱਖੋ ਖ਼ਾਸ ਧਿਆਨਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਆਈ ਰੂਹ ਕੰਬਾਊ ਖ਼ਬਰ: ਦੋਸਤਾਨਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬੀ ਗੱਭਰੂ ਦੇ ਗਰਦਨ 'ਚ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ, ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਇਕਲੌਤੇ ਪੁੱਤ ਦੀ ਹਾਈਵੇਅ 'ਤੇ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ"Ramdas Athawale is Evergreen": Laughter Echoes During PM Modi's Farewell Speech in Rajya Sabha (Video)ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (18 ਮਾਰਚ 2026)ਆਰਥਿਕ ਸੰਕਟ ਵਿਚਾਲੇ ਹਿਮਾਚਲ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ: ਸਾਰੇ ਕੈਬਨਿਟ ਰੈਂਕ ਖਤਮ, ਤਨਖਾਹਾਂ 'ਤੇ ਵੀ ਲਗਾਈ ਰੋਕWeather Shift in Punjab: Rain Alert for 4 Districts as Cold Returnsਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (17 ਮਾਰਚ 2026)

ਪੰਜਾਬ

खन्ना के जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

November 28, 2024 09:59 AM

खन्ना के जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। इस उपरांत मृतका के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। डाक्टरों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। स्थिति को भांपते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को शांत किया गया।

मृतका संदीप कौर के पति जगतार सिंह ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। 25 नवंबर को उसकी पत्नी को खन्ना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर 26 नवंबर को ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। ऑपरेशन के बाद उसकी पत्नी को ब्लीडिंग होती रही। उन्होंने बार बार अस्पताल के स्टाफ को बताया। लेकिन किसी ने संभाला नहीं। वे कहते रहे कि डाक्टर को बुलाया जाए। लेकिन डाक्टर उसकी पत्नी को देखने नहीं आया। बुधवार बाद दोपहर उसकी पत्नी को निजी अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी पत्नी को मृत करार दिया गया। जगतार सिंह ने मांग की कि उसकी पत्नी की मौत के जिम्मेदार डाक्टर व अन्य स्टाफ पर कार्रवाई होनी चाहिए। बाइट - जगतार सिंह (मृतका का पति) बुध सिंह (मृतका का मामा)

खन्ना के डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो पुलिस पार्टी मौके पर आई। परिजनों को शांत किया गया। वहीं शव को सिविल अस्पताल खन्ना भेजा गया है। वीरवार को डाक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही मृतका के परिवार वालों के बयान दर्ज होंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

Subscribe