Thursday, May 01, 2025
 

ਮਨੋਰੰਜਨ

26 सितंबर को हॉरर ज़ोन में ले जाने के लिए तैयार है ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट'

April 18, 2025 08:52 PM
26 सितंबर को हॉरर ज़ोन में ले जाने के लिए तैयार है ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' 
 
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : वर्ष 2011 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी' की सफलता के बाद एक बार फिर से निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट दर्शकों को हॉरर जोन में ले जाने के लिए तैयार हैं। ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' के लिये विक्रम भट्ट ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट, आनंद पंडित के साथ हाथ मिलाया है। 'हॉन्टेड 3डी' में मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। लगभग 14 साल के बाद यह फिल्म अपने सीक्वल के साथ वापस सिनेमाघरों में लौट रही है। मेकर्स ने सीक्वल की रिलीज डेट का एलान किया है।  
 
आनंद पंडित ने फिल्म हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट का एक मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट की सफलता के बाद महेश भट्ट और विक्रम भट्ट के साथ फिर से जुड़कर रोमांचित हूं। हमारी अगली रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' में महाअक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं।
 
आनंद पंडित ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताते हुए लिखा है, 'विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत, आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट द्वारा निर्मित, रूपा पंडित, दिलीप सोनी जायसवाल , राहुल वी. दुबे और संजय सिंह द्वारा सह-निर्मित होगी। 26 सितंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहले कभी न देखी गई डरावनी फिल्म देखें।
 

Have something to say? Post your comment

 

ਹੋਰ ਮਨੋਰੰਜਨ ਖ਼ਬਰਾਂ

दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाएगी 'हाउसफुल 5' 

अभिनेत्री पारुल यादव ने वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

जब सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पायल रंगार ने सलमान खान को प्रभावित किया

वेरोनिका वनिज ने अपने पॉडकास्ट से अभिनेत्री मंदाकिनी का दिल जीता

दर्शक देखेंगे अब तन्वी द ग्रेट में 'शुभांगी' का जादू

ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ 'ਅਬੀਰ ਗੁਲਾਲ'

मुंबई के एफएबी शो 2025 में टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर के विकास को तेज़ करने की पहल

बड़े पर्दे पर लौट रही है शाह बानो केस की कहानी

कपिल शर्मा-अनुराग कश्‍यप की जोड़ी ने मचाया धमाल

ਪਹਿਲਗਾਮ ਵਿੱਚ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਤੋਂ 2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਅਨੁਰਾਗ ਕਸ਼ਯਪ ਦੀ ਧੀ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਸੀ

 
 
 
 
Subscribe