Friday, May 09, 2025
 
BREAKING NEWS
ਬਲੋਚ ਬਾਗ਼ੀਆਂ ਨੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਫ਼ੌਜੀਆਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਰਿਮੋਟ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾ ਦਿੱਤਾ, 12 ਦੀ ਮੌਤਪਾਕਿ ਨੇ ਅਜੀਤ ਡੋਭਾਲ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲ, ਜਾਣੋ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਕੀ ਹਨ?ਭਾਰਤ 'ਚ 300 ਤੋਂ ਵੱਧ ਉਡਾਣਾਂ ਰੱਦ, 25 ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਅਸਥਾਈ ਤੌਰ 'ਤੇ ਬੰਦ, ਜਾਣੋ ਕਿੰਨਾ ਸਮਾਂ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦफ़िल्मी दुनिया के 30 से अधिक दिग्गजों ने लॉन्च किया भारत का पहला आर्टिस्ट-ओन ऐप "गुनगुनालो" कृष्णा अभिषेक के साथ 'शैक-द डाउट' में एक अंधी महिला की भूमिका निभाएंगी पायल घोषਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ, ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (8 ਮਈ 2025)Pakistan ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ'ਅਸੀਂ ਹਨੂੰਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਆਦਰਸ਼ਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕੀਤੀ', ਰਾਜਨਾਥ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ- ਅਸੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ...बरनाला के रिहायशी इलाके में धमाका, दो किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनकर सहमे लोगਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸਿੰਦੂਰ : ਹੁਣ ਤੱਕ 90 ਤੋਂ ਵੱਧ ਅੱਤਵਾਦੀ ਮਾਰੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ

ਹਰਿਆਣਾ

हमारे जीवन को सही दिशा देने का कार्य कर रहा समर्पण महासत्संगः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 18, 2025 10:01 PM

 

*करनाल में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा आयोजित समर्पण महासत्संग में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी*

चंडीगढ़, 18 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में गुरु श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा आयोजित महात्संग में पहुंचे। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समर्पण महासत्संग हम सभी के लिए अमूल्य उपहार है,  जो हमारे जीवन को सहीं दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। गुरु श्री श्री रवि शंकर जी की शिक्षाओं को अपनाकर अपने जीवन को और अधिक सुखमय व शांतिपूर्ण बना सकते हैं। यह हरियाणा और करनाल के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि यह भूमि संतों के प्रवचनों से पावन हो रही है।

            इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम गुरु श्री श्री रवि शंकर जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि समर्पण महासत्संग में जनसेवा तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं।  गुरु श्री श्री रवि शंकर जी ने मानवता की भलाई के लिए वर्ष 1982 में 'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था की स्थापना की। इसके माध्यम से लाखों लोगों का शांति,  संतुलन और स‌द्भाव की दिशा में मार्गदर्शन किया। गुरुदेव जी आप सादगी,  सेवा,  ज्ञान और त्याग के प्रतीक हैं। समूचे विश्व को एक नया रास्ता दिखाने के लिए आध्यात्मिक क्रांति ला रहे हैं। अनेक देशों की यात्राएं की हैं और विश्वभर में शांति,  सहयोग और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

*हम जीवन में शांति और सद्घभाव को अपनाते हैं,  वहीं समाज में फैलता हैः मुख्यमंत्री*

            मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम अपने जीवन में शांति और स‌द्भाव को अपनाते हैं। गुरु श्री श्री रवि शंकर जी महासत्संग के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एकजुट करने में लगे हैं। भारत ऋषि-मुनियों,  सन्त-महात्माओं एवं पीर-पैगम्बरों की पुण्य धरती है। यह महान धरा ज्ञान,  भक्ति,  शक्ति और कर्म की प्रतीक है। इस धरती पर वैदिक काल से आपसी प्रेम और भाईचारे की एक अटूट धारा बहती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सार्वभौमिकता,  अंत्योदय,  सर्वोदय,  परोपकार,  सहिष्णुता,  उदारता,  वैश्विक दृष्टि,  सामंजस्य,  सरलता तथा सादगी जैसे मूल्यों से ओतप्रोत है। नई पीढ़ी भी हमारी प्राचीन संस्कृति और संस्कारों को अपनाए।

इस मौके शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा,  करनाल विधायक जगमोहन आनंद,  असंध विधायक योगेंद्र राणा व अन्य अतिथि मौजूद रहे।

*शिक्षा मंत्री ने लिया श्री श्री रवि शंकर का आशीर्वाद*

            हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से आयोजित समर्पण कार्यक्रम में उपस्थित श्री श्री रवि शंकर जी महाराज के चरणों में नमन किया और आशीर्वाद लिया। मंत्री ने करनाल की पावन धरा पर आने के लिए महाराज जी का स्वागत व धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज हम सब के ऊपर महान आत्मा का सानिध्य और आशीर्वाद बरस रहा है,  इनके दर्शन व आशीर्वाद से जीवन धन्य हो गया है। उन्होंने कहा कि सत मार्ग पर चलने का हौंसला व हिम्मत दे,  ताकि हम कल्याण व शांति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करने में मदद कर सके।

 

Have something to say? Post your comment

 

ਹੋਰ ਹਰਿਆਣਾ ਖ਼ਬਰਾਂ

📰 Haryana HCS Transfers: दो अधिकारियों को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई

ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਿਧਾਇਕ ਧਰਮ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਹਰਿਆਣਾ ਨੂੰ ਬਣਾਵਾਂਗੇ ਮਨੁਫੱਚਰਿੰਗ ਦਾ ਹਬ: ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਹਿਸਾਰ ਤੋਂ ਅਯੁੱਧਿਆ ਲਈ ਉਡਾਣ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ

गर्भवती महिलाओं के लिए “सहेली” पहल की शुरुआत

प्रदेश में आईएमटी खरखौदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी होगी स्थापित, मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना होगा साकार - मुख्यमंत्री

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं से भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाने का किया आग्रह

ਹਿਸਾਰ-ਸਿਰਸਾ ਹਾਈਵੇਅ 'ਤੇ ਕਾਰ ਅਤੇ ਆਟੋ ਰਿਕਸ਼ਾ ਦੀ ਟੱਕਰ

PM नरेन्द्र मोदी विकसित भारत-विकसित हरियाणा की महत्वपूर्ण कड़ी को जोड़ेंगे : CM सैनी

अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

 
 
 
 
Subscribe